बिहार

Bihar: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग,मची अफरातफरी

Sarita
20 April 2025 7:19 AM IST
Bihar: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग,मची   अफरातफरी
x
Biharबिहारः बेगूसराय में आज तिलरथ से जमालपुर जा रही डीएमयू ट्रेन के इंजन में आग लग गई. चलती ट्रेन के इंजन में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद रेल यात्री ट्रेन से कूदकर भागने लगे. आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि किस तरह ट्रेन के इंजन में आग लगी हुई है. और लोग ट्रेन से सफर कर रहे हैं. यात्री ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे हैं. ये पूरी घटना बेगूसराय के तिलरथ के पास हुई|
हालांकि ट्रेन के इंजन में आग लगने के बाद ट्रेन ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तिलरथ से जमालपुर जा रही डीएमयू ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को वहीं रोक दिया. बताया जा रहा है कि तिलरथ से जमालपुर जा रही ट्रेन के इंजन में आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी और इंजन में लगी आग को बुझाया. फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है|
Next Story