बिहार

Bihar :आग का कहर, 10 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sarita
9 March 2025 7:14 AM IST
Bihar  :आग का कहर, 10 घर जलकर राख,  लाखों का नुकसान
x
Bihar बिहार: बिहार के भागलपुर जिले में आज शनिवार की देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया है. अंतीचक थाना अंतर्गत चांदनी चौक रानीदियार नयन सुख नगर में बसे कटाव विस्थापितों के घर में खाना बनाने के दौरान आग लगने से 10 घर जलकर राख हो गए. वहीं इस हादसे में 10 घरों का सबकुछ जलकर राख हो गया. बताया जा रहा है कि, खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लग गई, जिससे सभी घर आग की चपेट में आ गए. सभी घर फूस के बने थे. इससे आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग लगने से घर में रखा सारा सामान जिसमें बिस्तर, अनाज, खाट, स्टूल, नकदी, जेवर, दो बकरी, शादी के लिए रखे 50 हजार रुपये जलकर राख हो गए|
इस आग में सियाराम मंडल, बबलू मंडल, रवि मंडल, कैलाश मंडल, सुशील मंडल, पुलिस मंडल, अखिलेश मंडल समेत 10 लोगों के घर जलकर राख हो गए. घर में किसी का एक भी सामान नहीं बचा. हालांकि गनीमत यह रही कि इस घटना में अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। इस संबंध में अंतीचक थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुलाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया।
Next Story