
x
Bihar बिहार: शुक्रवार दोपहर बिहार के औरंगाबाद जिले के नवीनगर में NTPC लिमिटेड के नवीनगर सुपर थर्मल पावर स्टेशन (NSTPS) में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। साइट पर मौजूद सभी कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। NTPC पावर प्लांट की फायर ब्रिगेड टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन पावर प्लांट को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के निर्माणाधीन स्टेज-2 के CT-1B कूलिंग टावर पर वेल्डर काम कर रहे थे। वेल्डिंग के दौरान चिंगारियां पास रखे केबल्स पर गिरीं, जिससे आग लग गई। टावर में तेल, केबल्स और अन्य ज्वलनशील पदार्थ थे, जिससे आग तेजी से फैल गई और टावर के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही प्लांट मैनेजमेंट में हड़कंप मच गया और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। स्थानीय फायर डिपार्टमेंट की कई फायर टेंडर, NTPC की इंटरनल फायर सेफ्टी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। करीब दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक CT-1B कूलिंग टावर को काफी नुकसान हो चुका था। टावर में रखे केबल्स, तेल और अन्य उपकरण पूरी तरह से नष्ट हो गए।
TagsBiharसुपर थर्मलपावर स्टेशनआगSuper thermal power stationFire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





