
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले में मंगलवार देर शाम सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना बड्डी थाना क्षेत्र के जेंजरा कुटिया गांव के पास हुई। मृतकों की पहचान निर्मल कुमार (55) और उनके पुत्र अमरजीत कुमार (22) के रूप में हुई है। वे चेनारी थाना क्षेत्र के खुदनु कला गांव के रहने वाले थे। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पिता-पुत्र नगर निगम सासाराम में सफाईकर्मी का काम करते थे। हर दिन की तरह पिता-पुत्र दोनों एक ही बाइक से सासाराम से अपने गांव लौट रहे थे।
तभी जेंजरा कुटिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौत हो गई। हालांकि, हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड्डी थाने की पुलिस भी पहुंची और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।
पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत की खबर मिलते ही पोस्टमार्टम हाउस पर भारी भीड़ जमा हो गई और परिवार के लोग रोने-बिलखने लगे। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया है।
TagsBiharहादसेपिता-पुत्रमौतBiharaccidentfather and sondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





