बिहार

Bihar : किसान की हत्या, बदमाशों ने चेहरे पर मारी गोलियां, दहला इलाका

Sarita
14 Jun 2025 11:00 AM IST
Bihar : किसान की हत्या, बदमाशों ने चेहरे पर मारी गोलियां, दहला इलाका
x
Bihar बिहार: बिहार के खगड़िया से एक सनसनीखेज घटना की खबर आ रही है. दरअसल, यहां शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार, घटना मानसी थाना क्षेत्र के पूर्वी ठाठा पंचायत के वार्ड नंबर 9 की है. मृतक की पहचान 45 वर्षीय अनिल यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अनिल यादव घर के बाहर आंगन में सो रहे थे, तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. अनिल यादव को चार गोली लगी है|
बदमाशों ने उनके सिर में 2, आंख के पास 1 और नाक के पास एक गोली मारी. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए. गोली लगने से अनिल यादव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना से पूरा इलाका दहल गया. हालांकि, घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है|घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की गंभीरता से जांच में जुट गई है. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया|
Next Story