
x
Bihar : मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर के पास सड़क हादसे में भभुआ मुख्यालय डीएसपी, एक इंस्पेक्टर सहित चार लोग घायल हो गए। पटना से लौटते समय डीएसपी की बोलेरो ट्रक से टकरा गई। सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया। सड़क हादसे में कैमूर जिले के भभुआ मुख्यालय डीएसपी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला मौके पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसार, पटना से भभुआ लौटने के दौरान मोहनिया थाना क्षेत्र के दादर गांव के समीप डीएसपी की बोलेरो वाहन गलत दिशा से आ रही एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
हादसे में भभुआ मुख्यालय डीएसपी गजेंद्र कुमार, क्राइम सेक्शन इंस्पेक्टर राजेश कुमार, चालक राजीव कुमार और करण कुमार घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही मोहनिया पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मोहनिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया।
अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विंध्याचल सिंह ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
TagsBiharडीएसपीबोलेरोट्रकटकराईपुलिसकर्मीघायलBiharDSPBolerotruckcollisionpolicemeninjured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





