छत्तीसगढ़

दुर्ग में चर्च के पास चाकूबाजी

Nilmani Pal
20 Dec 2025 10:17 AM IST
दुर्ग में चर्च के पास चाकूबाजी
x

दुर्ग. शुक्रवार की दोपहर को बस स्टैंड के आगे चर्च के पास चाकू बाजी की घटना हो गई. छोटे भाई के साथ हो रही मारपीट में बचाने गए बड़े भाई पर आरोपियों ने चाकू से वार कर हाथ मुक्के से मारपीट की. इससे बड़े भाई को चोटे आई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. मामला पद्मनापुर थाने का है.

जानकारी के मुताबिक दुर्ग खालसा स्कूल के छात्र यशवर्धन राजपूत का दूसरे स्कूल के छात्र के साथ विवाद हुआ था. बदला लेने की नीयत से दूसरे स्कूल के छात्र ने 10 लड़कों को बुलाकर यशवर्धन के साथ मारपीट की थी. यह जानकारी उसने अपने बड़े भाई केशव राजपूत को दी.

आपस में सुलह करने की बात को लेकर आरोपियों ने चर्च के सामने यशवर्धन और केशव को बुलाया. वहां पर बात बढ़ने पर आरोपियों ने यशवर्धन राजपूत पर चाकू से वार करने का प्रयास किया. यह देख केशव राजपूत छोटे भाई को बचाने सामने आया, तब आरोपियों ने उस पर चाकू से वार किया और हाथ मुक्के से मारपीट की. घटना के बाद सभी आरोपी भाग निकले थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Next Story
null