बिहार

Bihar :अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी

Sarita
8 Oct 2025 8:05 AM IST
Bihar :अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी
x
Bihar बिहार: भोजपुर जिले के नवादा थाना क्षेत्र के बहिरो लख के पास मंगलवार सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के गोढ़ना रोड, गोरिया बाबा निवासी 50 वर्षीय शिवजी यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शिवजी यादव अपने घर के पास ही झोपड़ी में रहते थे।परिजनों के अनुसार, मृतक का कुछ पड़ोसियों से जमीन विवाद चल रहा था। मृतक के बेटे ने बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे तक उसके पिता विवादित जमीन से जुड़े एक व्यक्ति के साथ थे।
हालांकि, उसके बाद शिवजी यादव घर नहीं लौटे। सुबह उनका शव बहिरो लख के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला।परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते विरोधियों ने धारदार हथियार से शिवजी यादव की हत्या कर शव को फेंक दिया। घटना की सूचना मिलने पर नवादा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story