
x
Bihar: बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में पानी से भरे खड्ड में गिरकर एक महिला की मौत हो गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि केतुकानंदन गांव निवासी विनय ठाकुर की पत्नी संगीता देवी (40) अपने घर के पीछे के खेत में अपने पुत्र के साथ गयी हुईं थीं। इस दौरान पैर फिसलने से वह पानी से भरे खड्ड में गिर गई। संगीता के पुत्र ने घर पहुंचकर मामले की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे और संगीता को पानी से बाहर निकाला। परिजन संगीता को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharखेतमहिलामौतचीख-पुकार Biharfieldwomandeathscreaming and crying जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





