बिहार
Bihar Day: फराग -ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
Gulabi Jagat
24 March 2025 10:16 PM IST
x
Lakhisarai। जिले में आयोजित तीन दिवसीय बिहार दिवस, 2025 समारोह के तिसरे दिन स्थानीय के. आर. के. मैदान में फराग -ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विदित हो कि बिहार दिवस समारोह, 2025 का थीम 'उन्नत बिहार-विकसित बिहार' है।
इसके पूर्व दूसरे दिन कार्यक्रम का आगाज स्कूली बच्चों के द्वारा साइकिल चेतना रैली के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच समूह लोग गायन एवं समूह लोक नृत्य की प्रतियोगिता हुई। संध्या में सुर संग्राम के विजेता एवं स्थानीय कलाकार आलोक कुमार के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम के साथ समापन हुआ।
क्रमानुसार तीसरे दिन सोमवार को रजौना चौकी मध्य विद्यालय के बच्चों के द्वारा लखीसराय संग्रहालय तक विरासत यात्रा से शुरू हुई।तत्पश्चात स्थानीय केआरके हाई स्कूल ग्राउंड में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र एवं आगंतुक अतिथियों के द्वारा दीप जलाकर फरोग-ए-उर्दू सेमिनार एवं मुशायरा कार्यक्रम आयोजित से किया गया।मौके पर वक्ताओं ने हिंदी हैं वतन के हिंदोस्तां हमारा... सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तां हमारा पर बल दिया गया।
इस दौरान नगर भवन में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के बीच कहानी लेखन, कविता लेखन एवं निबंध लेखन की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके बाद सुगम संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मध्याह्न भोजन की विभिन्न टीमों के द्वारा पाक कला प्रतियोगिता में भी भाग लिया गया। विभिन्न विद्यालयों के मध्याह्न भोजन टीम के द्वारा तीन कैटेगरी में प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिहार दिवस के अवसर पर स्थानीय के. आर. के. मैदान में विभिन्न विभागों के 40 स्टाल के द्वारा कृषि मेला, विज्ञान प्रदर्शनी एवं सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की प्रदर्शनी का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र एवं प्रतीकात्मक चाभी का भी वितरण किया गया। संध्या में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा के साथ तीसरे दिन के क्रार्यक्रम का समापन हुआ।
बिहार दिवस समारोह में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार, वरीय उपसमाहर्ता शशि कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सीतु शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, विशेष कार्य पदाधिकारी ओमप्रकाश सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी मृणाल रंजन, वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण नीरज कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग सुश्री नैंसी मुर्मू, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद खिलाफत अंसारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नीलम राज, दीप्ति, संजय कुमार , वीडीओ ममता प्रिया, कार्यपालक पदाधिकारी अमित कुमार एवं अन्य जिला स्तरीय तथा प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारBihar Dayफराग -ए-उर्दू सेमिनारमुशायराविभिन्न कार्यक्रम
Next Story





