बिहार

Bihar: तूफान और बिजली गिरने का खतरा, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

Sarita
26 Jun 2025 8:52 AM IST
Bihar: तूफान और बिजली गिरने का खतरा, 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
x
Bihar: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून का असर तेजी से देखने को मिल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के भीतर राजधानी पटना और इसके आसपास के इलाकों में छिटपुट बारिश, आंशिक बादल और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने किशनगंज जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जहां गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।
राज्य के उत्तरी इलाकों खासकर किशनगंज, अररिया, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया और कटिहार में आंधी, तेज हवा और बिजली गिरने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा भारी बारिश के दौरान आंधी और बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है।
अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि एक जुलाई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। पिछले 24 घंटे में गया, बक्सर, दरभंगा, जमुई, नवादा, पटना के खुसरूपुर और समस्तीपुर जैसे कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। उमस से राहत, तेज हवा बनी सहारा गया जिले के इमामगंज में सबसे अधिक 108.4 मिमी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना में बुधवार की दोपहर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला, जहां तेज हवाओं और हल्की बारिश ने लोगों को भीषण उमस से राहत दिलाई। राजधानी में 0.3 मिमी बारिश और 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। वहीं गोपालगंज में सबसे अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
Next Story