बिहार

Bihar : शराब के नशे में टूटा हैवानियत का बांध, बच्चों के सामने पत्नी की हत्या

Sarita
9 May 2025 10:48 AM IST
Bihar : शराब के नशे में टूटा हैवानियत का बांध, बच्चों के सामने पत्नी की हत्या
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद जिले के पोईवां गांव में एक दुखद घटना घटी. शराब के नशे में धुत पति ने अपने दो छोटे बच्चों के सामने ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पोईवां गांव की है. मृतक महिला का नाम गीता कुमारी (उम्र 23 वर्ष) था. वह संतोष कुमार की पत्नी थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतका गीता कुमारी के छोटे भाई विकास कुमार मेहता जो कि सिमरी धमनी गांव (माली थाना क्षेत्र) के निवासी हैं, ने बताया कि उनकी बहन की शादी वर्ष 2020 में संतोष कुमार से हुई थी|
शादी बड़े ही धूमधाम से हुई थी. विकास ने बताया कि कुछ वर्षों के बाद संतोष को शराब पीने की लत लग गई. वह अक्सर शराब पीकर घर आता और गीता के साथ मारपीट करता. गुरुवार को भी वह शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर गीता से झगड़ा करने लगा. गुस्से में आकर उसने अपने दोनों बच्चों के सामने ही गीता का गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. विकास ने यह भी बताया कि उसने बुधवार की रात गीता को फोन किया था. गीता की बेटी ने फोन उठाया और बताया कि घर में चिकन बन रहा है। बहन से बात कराने को कहा तो लड़की ने बताया कि काम खत्म होने के बाद मम्मी खुद बात करेंगी।
लेकिन रात में गीता का फोन नहीं आया। गुरुवार को मृतका के भाई विकास कुमार को उसके जीजा संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि गीता (विकास की बहन) काफी बीमार है। विकास जब पोईवां गांव में अपनी बहन के ससुराल पहुंचा तो देखा कि गीता अपने कमरे में बेड पर मृत पड़ी थी। उसके गले पर भी निशान थे। वहां मौजूद गीता की 3 साल की बेटी और 2 साल का बेटा डरे हुए थे। बच्चों ने बताया कि पापा शराब पीकर घर आए थे, मम्मी से झगड़ा हुआ और फिर
पापा ने मम्मी
का गला दबा दिया। मम्मी की मौत हो गई। इसके बाद विकास ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही औरंगाबाद मुफस्सिल थाने के एसएचओ अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई के बयान पर आरोपी पति संतोष कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने संतोष को गिरफ्तार कर लिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फोरेंसिक टीम) को घटनास्थल पर बुलाया गया है और मामले की जांच जारी है।
Next Story