
x
Bihar: मुजफ्फरपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े बेखौफ अपराधियों ने एक सीएसपी केंद्र संचालक से 2.25 लाख रुपये की लूट कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए सभी अपराधी फरार हो गए। यह घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास की है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जानकारी के अनुसार, तीन की संख्या में आए बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक की बाइक को ओवरटेक कर रोका और हथियार का भय दिखाकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। विरोध करने पर अपराधियों ने उनकी बाइक को धक्का देकर गिरा दिया, ताकि वे पीछा न कर सकें, और फिर मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं लूट की जानकारी मिलते ही डीएसपी ईस्ट-2 मनोज कुमार सिंह भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पीड़ित के बयान के आधार पर 2.25 लाख रुपये की लूट की पुष्टि हुई है। अपराधियों के भागने की दिशा में लगातार छापेमारी की जा रही है। जांच चल रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
TagsBiharसीएसपीसंचालकलूटBiharCSPoperatorrobbery जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





