
x
Bihar: बिहार: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित बाबा गरीबनाथ धाम में भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी सुशील कुमार ने अधिकारियों की टीम के साथ पूरे कांवरिया पथ, आवासन स्थल का जायजा लिया और सभी को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसी क्रम में डीएम आरडीएस कॉलेज में बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा निर्मित टेंट पंडाल पहुंचे। जहां बिहार की सांस्कृतिक विविधता और विरासत को खूबसूरती से दर्शाया गया है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरडीएस कॉलेज, जिला स्कूल, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय तुर्की और डीएन हाई स्कूल में आवासन की व्यवस्था की गई है, जहां कांवरियों के ठहरने की उत्तम व्यवस्था की गई है। इन स्थानों पर कांवरियों के लिए बिस्तर, पंखा, शुद्ध पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम, मेडिकल कैंप, सुरक्षा बल की तैनाती, साफ-सफाई से लेकर शिव भक्तों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम तक की व्यवस्था की गई है। आगामी सोमवार को भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने जिला स्कूल का भी दौरा किया और वहां भीड़ प्रबंधन के लिए लगाए गए घुमावदार बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया।
उन्होंने मेला कार्य से जुड़े अधिकारियों को अलर्ट रहने और पूरी तत्परता से श्रद्धालुओं की सेवा व सुविधा के लिए समर्पित रहने का निर्देश दिया। भारी भीड़ को देखते हुए विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर जगह-जगह अतिरिक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विक्रम वीरकर, डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम, अपर समाहर्ता राजस्व संजीव कुमार, एसडीओ पूर्वी अमित कुमार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
TagsBiharबाबा गरीब नाथ धामभीड़कंट्रोल रूमBiharBaba Garib Nath Dhamcrowdcontrol room जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





