
x
Bihar बिहार: बैद्यनाथ धाम को सुबह 3 बजे खोल दिया गया। इसके बाद कांचा जल चढ़ाया गया और फिर 4 बजे से आम श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिए गए। बैद्यनाथ धाम मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। मंदिर के पुजारी जयशंकर पंडा ने बताया कि आज का दिन झारखंड के लिए खास है। ऐसा कोई जिला नहीं होगा, जहां से श्रद्धालु महाशिवरात्रि के दिन देवघर नहीं पहुंचते हों। उन्होंने बताया कि इस दिन मंदिर जाकर भगवान भोलेनाथ का स्मरण करने वाले श्रद्धालुओं की हर मनोकामना पूरी होती है। मान्यता है कि शिवरात्रि के मौके पर अगर कोई भी भक्त भगवान भोलेनाथ के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग का स्पर्श कर ले, तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है।
वहीं, मंदिर में की गई व्यवस्था से श्रद्धालु संतुष्ट दिखे। बताया जा रहा है कि बाबा बैद्यनाथ की पूजा के लिए रात 12 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट 4 बजे खोल दिए गए। वहीं, शाम छह बजे से चारों प्रहर की पूजा शुरू हो जाएगी। आज भगवान भोलेनाथ की षोडशोपचार विधि से चारों प्रहर में पूजा की जाएगी। साथ ही भगवान भोलेनाथ को मोर मुकुट भी अर्पित किया जाएगा। वहीं, रात्रि की पूजा में भोले बाबा को दूध, दही, घी, फल-मूल, जनेऊ, इत्र, अरवा चावल, अबीर, सिंदूर, फल हरी, मिठाई, पेड़ा, मेवा, चंदन, धूप, गंगाजल, पुष्प, बेलपत्र, भांग आदि अर्पित किया जाएगा। साथ ही माता पार्वती का श्रृंगार भी अर्पित किया जाएगा।
TagsBiharबैद्यनाथ धामश्रद्धालुओंभीड़BiharBaidyanath Dhamdevoteescrowdजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





