
x
Bihar बिहार: बिहार में पुलिसकर्मियों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शुक्रवार को सहरसा में अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है, जिसे कंधे में गोली लगी है. उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है. घटना बसनही थाना क्षेत्र की है, जहां बाइक सवार अपराधियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. अपराधियों की फायरिंग में एक चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल पुलिसकर्मी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया|
घायल चौकीदार का नाम राजेंद्र पासवान बताया जा रहा है, जो बसनही थाने में कार्यरत है. अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली चौकीदार के कंधे में लगी है. फिलहाल गोली कंधे में फंसी हुई है. बसनही थाना क्षेत्र के संथाली टोला के पास बसनही थाना प्रभारी कुछ पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर बाइक सवार तीन अपराधियों को रोकने की कोशिश की. इसके बाद अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गोली पुलिस टीम में शामिल चौकीदार को लग गई. घटना के बाद जब पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया तो अपराधी मकई के खेत में भाग गए, जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर एक अपराधी को पकड़ लिया|
हालांकि, अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. घटना के बाद जिले के एसपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और अन्य अपराधियों की तलाश जारी है| पिछले 15 दिनों में पुलिस पर हमले की छह घटनाएं सामने आ चुकी हैं. होली के दौरान भी पुलिसकर्मियों पर कई हमले हुए थे, जिसमें दो पुलिसकर्मियों की मौत भी हो गई थी|
TagsBiharअपराधियोंपुलिसफायरिंगजवानघायलBiharcriminalspolicefiringsoldierinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





