बिहार

Bihar Crime: दिनदहाड़े युवक की हत्या, बगीचे में मिला शव

Sarita
25 May 2025 12:39 PM IST
Bihar Crime:  दिनदहाड़े युवक की हत्या, बगीचे में मिला शव
x
Bihar Crime: बिहार में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गोलीबारी और हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां शनिवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पिहुली गांव स्थित बगीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।
उक्त व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की पहचान पिहुली गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह के रूप में हुई है। सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story