
x
Bihar Crime : बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार को अरवल शहर के रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया. वहीं, रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया. चार घंटे तक चली पुलिस की छापेमारी मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को जबरन देह व्यापार में धकेला जा रहा है|
सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कमजोर वर्ग के डीएसपी देव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने उक्त सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए एनजीओ के सदस्यों के साथ लगातार चार घंटे तक छापेमारी की जो बुधवार दोपहर 1 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चली. इस दौरान पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया. पकड़े गए लोगों में 10 लड़कियां और 10 लड़के हैं, जिनमें कई नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं. साथ ही पुलिस ने इस दौरान अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की. इधर, पकड़े गए सभी लड़के-लड़कियों को स्थानीय थाने ले जाया गया. बताया जा रहा है कि पकड़ी गई लड़कियों की काउंसलिंग की जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsBiharरेड लाइटएरियापुलिसछापेमारी20 गिरफ्तारBiharred light areapoliceraid20 arrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





