
x
Bihar Crime : बिहार के सुपौल जिले में अपराधी हो गए बेखौफ, मामला जिले के लौकहा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां रविवार की रात बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक राजमिस्त्री की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गंगापट्टी वार्ड-14 निवासी मो. जहांगीर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मो. जहांगीर परसरमा गांव में निर्माण कार्य पूरा कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे बरुआरी स्थित गैस गोदाम के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया और लूटपाट करने लगे। विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया घटना की सूचना मिलते ही लौकहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सनसनीखेज घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही मो. जहांगीर का शव उनके गांव पहुंचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।स्थिति को देखते हुए सुपौल एसपी शैशव यादव खुद मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। उन्होंने लौकहा थानाध्यक्ष आलमगीर अंसारी को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया।
हालांकि एसपी के लौटने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फिर भड़क गया। उन्होंने फिर सड़क जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव किया। इस घटना में पुलिस की एक गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। इस घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
TagsBiharराजमिस्त्रीहत्यासड़कजाम Biharmasonmurderroadjamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





