बिहार

Bihar Crime : 26 जनवरी से लापता मासूम, घास के ढेर में मिली लाश

Sarita
30 Jan 2025 7:23 AM IST
Bihar Crime : 26 जनवरी से लापता मासूम, घास के ढेर में मिली लाश
x
Bihar Crime : बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक 7 साल के मासूम का शव पुआल के ढेर से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक 26 जनवरी से लापता था। बच्चे की पहचान हिमांशु के रूप में हुई है। पूरा मामला जिले के करगहर थाना क्षेत्र के बभनी गांव का है। वहीं, इस घटना की सूचना मिलते ही रोहतास पुलिस के अलावा आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। रोहतास एसपी रोशन कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। परिजनों के मुताबिक, 26 जनवरी की दोपहर को हिमांशु अचानक लापता हो गया था।
पहले लोग इसे साधारण गुमशुदगी का मामला मान रहे थे, लेकिन आज जब घर के पास से दुर्गंध आने लगी तो तलाशी के दौरान पुआल के ढेर से हिमांशु का शव बरामद हुआ। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। इस घटना पर रोहतास एसपी का कहना है कि जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं किया जा सकता। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में घर में रहने वाली एक महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
Next Story