
x
Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आई है। यहां सोमवार देर रात एक डॉक्टर की गोली मार कर बेरहमी से हत्या कर दी।मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव की है। मृतक की पहचान ललित साह के रुप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ललित साह अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान रास्ते में पहले से ही घात लगाए बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।
अपराधियों ने सीधे उनके सिर पर ताबड़तोड़ गोलियां दागी। जिससे मौके पर ही उनकी जान चली गई। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वारदात को अंजाम दे अपराधी भाग गए।इधर घटना के बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए। सूचना मिलते ही बिथान पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। लोग दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।
TagsBiharCrimeबदमाशोंडॉक्टरहत्याCriminalsDoctorMurder जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





