
सट्टा किंग भूमिगत, गुर्गों के भरोसे चल रहा से क्रिकेट सट्टा
अनिल आलू सट्टे का सबसे बड़ा खाईवाल का ठाणे और मुंबई-रायपुर से हो रहा ऑपरेट
सटोरिए किराए के फार्महाउस-फ्लैट से महादेव एप के जरिए चला रहे हैं सट्टे का कारोबार, सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से
सटोरिये बिंदास होकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए इंस्टेंट अकाउंट का कर रहे हैं उपयोग
शुक्रवारी बाजार, गोगांव, गुढिय़ारी, समता कालोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर, तेलीबांधा, रामसागरपारा, रामनगर, नेहरू नगर, कालीबाड़ी, अमलीडीह, वीआईपी रोड, एक्सप्रेस हाईवे सहित राजधानी के कई पॉश कालोनी में क्रिकेट सट्टा
फार्म हाउस, रायपुर बिलासपुर, भिलाई-दुर्ग, अंबिकापुर सभी फूल आईपीेल सट्टे के खाईवाल वालों ने की बड़ी होटल और फार्महाउस बुक
आईपीएल के पहले से ही क्रिकेट सट्टे की छत्तीसगढ़ में धूम मची हुई है, अनिल आलु एक बार पुलिस की पकड़ में आने के बाद अपना कारोबार आनलाईन किया और अंडर ग्राउंट हो गया
रायपुर (जसेरि)। जनता से रिश्ता लगातार शहर में सट्टे को लेकर पुलिस को आगाह करते रहा है। अभी देखने में आ रहा है कि सट्टा किंग भूमिगत होकर अपने गुर्गों के माध्यम से क्रिकेट सट्टा खिला रहे हैं। शुक्रवारी बाजार, गोगांव, गुढिय़ारी, समता कालोनी, कटोरातालाब, शंकरनगर सहित राजधानी के कई पॉश कालोनी में क्रिकेट सट्टा संचालित हो रहा है। सटोरिय किराए के फ्लैट से महादेव एप के जरीए सट्टे का कारोबार चला रहे हैं जिनका सीधा संपर्क इंटरनेशनल खाईवालों से है।
खाईवाल व सट्टेबाजों के तार मुंबई दिल्ली समेत देश के बड़े शहरों के अलावा दुबई से भी जुड़े हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति निर्मित होने पर खुद खाईवाल अपने गुर्गों के जरिए धमकी भी देने से बाज नहीं आते। इसी तरह की एक घटना राजधानी से काफी दूर पखांजूर में हो चुकी है। पखांजूर निवासी इंटरनेशनल खाईवाल हर्षित सरकार के एक साथी ने उसका पासवर्ड लीक कर दिया था। इससे उसके खाते से रकम निकाल ली गई। जब इसकी जानकारी हुई तो खाईवाल अपने साथियों के साथ रकम वसूल करने पखांजूर आया था। सूचना पर पुलिस टीम माकड़ी ढाबा पहुंची तो उसके सामने ही एक लाल रंग की कार दिखाई दी। कार में तीन लोग सवार थे, जो मोबाइल से आईपीएल सट्टे का कारोबार कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों के जानकारी के बाद पुलिस ने जगदलपुर में एक किराए के फ्लैट में मौजूद सटोरियों को पकड़ा था। सटोरियों द्वारा मोबाइल, लैपटॉप में महादेव ऑनलाइन एप और ऑनलाइन आईडी के माध्य्म से क्रिकेट सट्टा का करोड़ों का ट्रांजैक्सन करते हैं। सटोरिये बिंदास होकर ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए इंस्टेंट अकाउंट का प्रयोग करते हैं जो खासकर प्राइवेट बैंको में ऑनलाइन या बैंक शाखा में जाकर 05 से 10 मिनट में ही खाता चालू करा इंस्टेंट एटीएमए चेक बुक एवं अन्य सुविधाएं ले लेते हैं , हालांकि इन सब घटना से बैंक वाले भी अलर्ट हो गए हैं। इस प्रकार के खातों के लिए बैंकों द्वारा वेरिफिकेशन के लिए 15 से 20 दिन का टाइम होता है उसी दौरान इंस्टेंट बैंक अकाउंट में लाखों का लेनदेन कर सटोरिये अकाउंट वेरिफिकेशन होने से पहले ही इंस्टेंट अकाउंट का उपयोग करना बंद कर दिया करते थे। राजधानी पुलिस द्वारा किराये के सभी फ्लैटों की बारीकी से निरिक्षण करने पर कई सटोरिये गिरफ्त में आएंगे।
अनिल आलू एक बार पुलिस के हत्थे चड़ चुका है उसके उपरांत अंडर ग्राउंड होकर बड़ा कारोबारी बना गली नंबर 5 कटोरातालाब उसके घर से प्रति सप्ताह चुकारा का हिसाब उसका भाई करता है। सटोरियों द्वारा किराये के फ्लेट में हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेने के अलावा इससे सम्बंधित तमाम संसाधन भी जुुटा कर रखते हैं। रखा था। इसी तरह सटोरिये निजी फ्लैटों को कराये पर तो लेते ही हैं होटल से भी संचालित करते हैं। राजधानी के आसपास भाटापारा, धमतरी, कांकेर, जगदलपुर, बिलासपुर , चकरभाटा , दुर्ग, भिलाई, राजनांदगाव सहित छोटे बड़े शहरों और कस्बो में ये सब धड़ल्ले से होता आ रहा है। सट्टे ने तो अब गॉव को भी नहीं छोड़ा है। गांव-गांव में खाईवाल के गुर्गे घूम घूम कर सट्टा संचालित कर रहे हैं। इन सबका आपस में लिंक होता है जिसमे रायपुर, जगदलपुर , दुर्ग, भिलाई , गोदिंया, भाटापारा और बिलासपुर के बड़े खाईवाल से भी लिंक रहता है, जिन्हें आइडी उपलब्ध कराकर क्रिकेट सट्टा खिलाया जाता है।





