बिहार

Bihar : डायन होने के शक में दंपत्ति की हत्या

Sarita
18 March 2025 8:21 AM IST
Bihar : डायन होने के शक में दंपत्ति की हत्या
x
Bihar बिहार: बिहार के जमुई जिले से हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां डायन होने के शक में एक बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई है. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग दंपत्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई. आइए जानते हैं इस हैरान कर देने वाली घटना के बारे में सबकुछ. पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक हत्या की यह घटना जमुई के झाझा थाना क्षेत्र के चिल्को गांव की है. पुलिस ने बताया है कि मृतकों की पहचान 75 वर्षीय जागेश्वर भुल्ला और उनकी पत्नी 63 वर्षीय जसो देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया है कि दंपत्ति को सुनसान जगह पर ले जाकर उनकी हत्या कर दी गई|
हत्या के कारणों के बारे में पूछे जाने पर पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है. मृतक दंपत्ति के बेटे ने पत्रकारों से बात करते हुए बड़ा आरोप लगाया है. उसने बताया कि इलाके के मसान घाट निवासी अशोक भुल्ला ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी. आपको बता दें कि कुछ दिन पहले अशोक भुल्ला के परिवार के एक सदस्य की बीमार होने के बाद मौत हो गई थी। इसके बाद दंपत्ति पर काला जादू करने का आरोप लगा था।
Next Story