बिहार

Bihar : चिमनी मालिक ने मजदूर की हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाया

Sarita
27 April 2025 12:16 PM IST
Bihar : चिमनी मालिक ने मजदूर की हत्या कर शव को मिट्टी में दफनाया
x
Bihar बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जिले में हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है. यहां एक मजदूर की सिर्फ इसलिए बेरहमी से हत्या कर दी गई क्योंकि ईंट की क्वालिटी घटिया थी. चिमनी मालिक ने मजदूर की हत्या कर उसके शव को गड्ढे के अंदर दफना दिया है. पुलिस ने अब इस पूरी हत्या की गुत्थी सुलझा ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है| यह पूरा मामला सीतामढ़ी जिले के बथनाहा का है. यहां से लापता हुए उत्तर प्रदेश के चिमनी मजदूर के लापता होने की गुत्थी सुलझ गई है|
सीतामढ़ी पुलिस ने गड्ढे के अंदर दफन मजदूर के शव को बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है. मृतक मजदूर जितेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था. जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला मजदूर जितेंद्र कुमार बथनाहा प्रखंड के सहियारा थाना अंतर्गत सोमो ईंट भट्ठा में मजदूरी का काम करता था. काम करने के दौरान मजदूर से ईंट बनाने में कुछ गड़बड़ी हो गई. 600 टुकड़े ईंट क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे चिमनी मालिक विजय सिंह, चिमनी मैनेजर और दो अन्य लोगों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बथनाहा थाना क्षेत्र के रूपौली रूपहारा के पास सूखे तालाब के पास मिट्टी में दफना दिया।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चिमनी मालिक विजय सिंह और जेसीबी चालक राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक जितेंद्र की मां ने अपने बेटे की सकुशल बरामदगी के लिए पिछले दिनों सयारा थाना और सीतामढ़ी एसपी को आवेदन दिया था। इस मामले में रायबरेली के एसपी ने भी सीतामढ़ी एसपी से बात की, जिसके बाद मामले की आगे की जांच शुरू हुई।
Next Story