
x
Bihar बिहार : बिहार में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर बाजार में पुलिस ने एक शराब तस्कर के घर पर छापेमारी कर करीब 44 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। भारी मात्रा में कैश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिले के सैदपुर बाजार में एक व्यक्ति द्वारा शराब तस्करी करने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने मंगलवार को उसके घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों से कुल 44 लाख रुपये के नोट बरामद हुए।
हांलाकि छापेमारी में उसके घर से शराब बरामद नहीं किया गया। आशंका जताई जा रहा है कि यह पैसा शराब की बिक्री से इकट्ठा किया गया था। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी तस्कर घर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बरामद नकदी को जब्त कर लिया है और फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इतने बड़े नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
TagsBiharशराब तस्करघरछापेमारीकैशहड़कंप Biharliquor smugglerhouseraidcashpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





