
x
Bihar बिहार: औरंगाबाद में स्कूल जा रहे भाई-बहन को एक अनियंत्रित कार ने रौंद दिया. इस हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 जीटी रोड पर मदनपुर थाना क्षेत्र के मिठैया गांव के पास हुई. मृतक की पहचान मिठैया गांव निवासी शंभू चौधरी के पुत्र शिवम कुमार (10) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बुधवार को शिवम अपनी छोटी बहन संध्या (5) के साथ गांव के पास स्थित स्कूल जा रहा था. इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान एक अनियंत्रित कार ने भाई-बहन को रौंद दिया. हादसे में भाई की मौके पर ही मौत हो गई और बहन गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल संध्या का इलाज मदनपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है|
उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को कुचलने के बाद कार भी सड़क किनारे खाई में पलट गई और चालक फरार हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने भाई-बहन दोनों को इलाज के लिए मदनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही शिवम को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल संध्या का इलाज चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने छात्र के शव को एनएच-19 पर रख कर सड़क जाम कर दिया।
इधर, सड़क जाम की सूचना मिलते ही मदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटाया गया। पुलिस द्वारा मुआवजा दिलाने के आश्वासन पर आक्रोशित लोगों ने जाम हटाया। जाम हटने के बाद पुलिस ने शव का औरंगाबाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस बीच परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।
TagsBiharभाई-बहनकाररौंदाBiharbrother and sistercarran overजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





