
x
Bihar बिहार: बिहार के बक्सर में महाकुंभ में जा रहे दो श्रद्धालुओं की कार-डंपर की टक्कर में मौत हो गई, जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। कार में चालक समेत छह लोग सवार थे। हादसा गुरुवार आधी रात को पटना-बक्सर फोरलेन पर कटहर खुर्द गांव के पास हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े डंपर से टकरा गई। मृतकों की पहचान किशनगंज निवासी फूलेश्वरी देवी (52 वर्ष) और शत्रुघ्न राजभर (35 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए चार अन्य लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि कार सवार सभी लोग किशनगंज से फोरलेन होते हुए प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे थे, तभी रात में चालक के संतुलन खो देने से यह हादसा हो गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को मौके से जब्त कर लिया है और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का शिकार हुए श्रद्धालुओं के परिजन पहुंच गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से उनकी मदद की जा रही है। पुलिस भी अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
TagsBiharकारडंपरटकराई2 मौत Biharcardumpercollided2 diedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





