बिहार

Bihar: कार और ट्रक में टक्कर, तीन की मौके पर मौत, चार घायल

Sarita
3 Nov 2025 9:14 AM IST
Bihar: कार और ट्रक में टक्कर, तीन की मौके पर मौत, चार  घायल
x
Bihar बिहार : बिहार के हाजीपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा औद्योगिक थाना क्षेत्र के नाईपर के पास सुबह करीब 4 बजे हुआ, जब एक तेज रफ्तार लग्जरी कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी। बताया जा रहा है कि सभी लोग बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान चैनल के एग्जिट पोल के लिए काम करने आए थे।
जानकारी के अनुसार, जंदाहा की ओर से हाजीपुर जा रही लग्जरी कार ने सड़क किनारे गलत दिशा में खड़ी 16 पहिए वाली ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से कार में फंसे शवों को बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया, जबकि घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।औद्योगिक थाना अध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि यह हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। खड़ी ट्रक में कार के टकराने से तीन लोगों की मौत हुई है और चार लोग घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस का कहना है कि घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और जांच जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।
Next Story