बिहार

Bihar :बस बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे यात्री

Sarita
8 Sept 2025 7:36 AM IST
Bihar बिहार: कोढ़ा थाना क्षेत्र के कोढ़ा और फुलवरिया के बीच रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्णिया से भागलपुर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। चलती बस से धुआँ उठने लगा, जिसके बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह खिड़कियों और दरवाजों से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ। हालाँकि, कई यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट की है।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुँच गया। दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जिस समय धुआँ उठने लगा, उस समय बस तेज़ गति में थी। चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। फिलहाल, पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और जाँच शुरू कर दी है। प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि आग तकनीकी खराबी के कारण लगी या लापरवाही इसका कारण थी। इस घटना ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं कि रोडवेज कंपनियां यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कितनी गंभीर हैं।
Next Story