
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कर्णपुरा गांव के निकट एक पेड़ के नीचे छह लोग बैठे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बस ने पेड़ के नीचे बैठे लोगों को कुचल दिया। इस घटना में रमेश शर्मा की पत्नी गीता देवी (48) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।
सूत्रों ने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





