
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. आठ लोग घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, घटना जिले के अमनौर थाना क्षेत्र की है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधवपुर गांव निवासी गुलवासा खातून अन्य लोगों के साथ चार पहिया वाहन से कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने पटना जा रही थी. इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 73 अमनौर-सोनहो मुख्य मार्ग पर खोरी पाकर गोविंद पेट्रोल पंप के समीप बोलेरो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई|
हादसे में आठ लोग घायल हो गए. सूत्रों ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया. घायलों में तरैया थाना क्षेत्र के छोटा माधवपुर गांव निवासी 25 वर्षीय गुलवासा खातून, मोहम्मद अशफाक का 9 वर्षीय पुत्र आशिकी अशफाक, आसिफ राजा, मंजूर आलम की 60 वर्षीय पत्नी अस्तुन निशा, मोहम्मद रूमान का 18 वर्षीय पुत्र अब्दुल रेहान, मोहम्मद अशफाक का दो वर्षीय पुत्र अलादीन राजा और 65 वर्षीय मंजूर आलम शामिल हैं।
TagsBiharबोलेरोकारपेड़टकराईअफरा-तफरीBiharBolerocartreecollisionchaos जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





