बिहार

Bihar : लापता युवक का होटल में मिला शव हत्या की आशंका

Sarita
7 May 2025 7:36 AM IST
Bihar  : लापता युवक का होटल में मिला शव  हत्या की आशंका
x
Bihar बिहार: भागलपुर जिले के जोगसर थाना क्षेत्र स्थित भावना इंटरनेशनल होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब कमरा नंबर 101 में एक युवक का शव पंखे से लटका मिला। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने शव के पास से नोट और कुछ सामान बरामद किया है। मृतक की पहचान पीरपैंती के सुंदरपुर निवासी स्वर्गीय कुमार सुंदरम के 24 वर्षीय पुत्र कुशल ठाकुर के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार कुशल ठाकुर बीते सोमवार को सुबह 11 बजे घर से निकला था और करीब तीन बजे भावना इंटरनेशनल होटल पहुंचा था। जहां उसने अपने नाम से कमरा बुक कराया था। इसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
इधर, परिजनों का कुशल से संपर्क नहीं हो पा रहा था। किसी अनहोनी की आशंका में परिजन उसकी तलाश करते रहे। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इस बीच उसके मोबाइल लोकेशन के आधार पर परिजन पीरपैंती से भागलपुर स्थित इस होटल में पहुंचे और होटल स्टाफ से जानकारी लेने के बाद जब परिजनों ने कमरा नंबर 101 का दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद खिड़की के रास्ते कमरे में प्रवेश किया गया, जहां कुशल का शव पंखे से चादर के सहारे लटकता मिला. परिजनों ने आत्महत्या की आशंका से इनकार करते हुए इसे हत्या बताया है. मृतक के भाई मोहित ठाकुर ने बताया कि चाचा गोपाल ठाकुर जमीन विवाद को लेकर कुशल को मानसिक रूप से परेशान करते थे और उसी ने इस घटना को अंजाम दिया है|
इस घटना में बड़ी मम्मी पूनम ठाकुर भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि मेरा भाई एमसीए का कोर्स कर रहा था| भागलपुर एसएसपी हृदयकांत मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि एक युवक का शव पंखे से लटका मिला है. युवक के शव के पास से कुछ नोट और सामान बरामद किया गया है. एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है| सभी बिंदुओं पर जांच के बाद ही इस मामले का खुलासा हो सकेगा। अभी तक परिजनों ने आवेदन नहीं दिया है।
Next Story