
x
Bihar: वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने एक उजाला अल्टो कार से गोली मारकर हत्या किए गए एक युवक का शव बरामद किया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए सदर अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखा गया था। पुलिस ने कार में मिले सिम कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान की। शव मिलने के बाद पिता ने इसे हत्या होना बताया है। मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव निवासी मुरारी शर्मा के पुत्र भानु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि भानु पटना में अपनी बहन के साथ रहकर पढ़ाई करता था और इसी वर्ष उसने इंटर की परीक्षा दी थी।
जानकारी के अनुसार, इंटर की परीक्षा देने के लिए भानु अपने घर जहानाबाद गया था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसका किसी युवक से विवाद हो गया था। शिवरात्रि के अगले दिन से वह अपने कमरे से लापता था। परिजनों को लगा कि परीक्षा खत्म होने के बाद वह दोस्तों के साथ कहीं घूमने गया होगा, इसलिए थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।इसी बीच गंगा ब्रिज थाना पुलिस ने कार से बरामद सिम के जरिए परिजनों से संपर्क किया और उन्हें सड़क दुर्घटना में मौत होने की सूचना देकर सदर अस्पताल बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान भानु कुमार के रूप में की।
मृतक के पिता मुरारी शर्मा ने पुलिस को बताया कि इंटर परीक्षा के दौरान भानु का कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। उन्होंने आशंका जताई है कि उसी विवाद के कारण साजिश के तहत उसकी हत्या की गई है।इस संबंध में सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के पास गोली लगी अवस्था में युवक का शव बरामद हुआ था। सिम कार्ड के माध्यम से उसकी पहचान की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
TagsBiharलापतायुवकशवकार Biharmissing youthbodycar जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





