बिहार

Bihar: नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत

Sarita
9 Jun 2025 11:51 AM IST
Bihar: नदी किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में दहशत
x
Bihar बिहार: सीवान जिले में नगर थाना क्षेत्र के दाहा नदी पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. रविवार की सुबह नदी किनारे शव देखकर स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कोई इसे आत्महत्या बता रहा है तो कोई हत्या की आशंका जता रहा है. शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई|
लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नगर थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे स्थिति और रहस्यमय हो गई है. नगर थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक विक्षिप्त लग रहा है, लेकिन जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान स्पष्ट नहीं हो जाती, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. पुलिस ने शव को नगर थाना की निगरानी में सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है, जहां पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इस प्रक्रिया से मौत के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं, घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है।
Next Story