
x
Bihar: रक्सौल रेलवे जंक्शन पर वाशिंग पिट में खड़ी सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच (S-5) में शुक्रवार को एक युवक का शव फंदे से लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गर्दन पर रस्सी जैसी चीज से बने जख्म के निशान पाए गए हैं। मामला आत्महत्या है या हत्या रेल पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। घटना के सामने आने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में वरीय अधिकारी को जानकारी दी गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रेन संख्या 15273 (सत्याग्रह एक्सप्रेस) सफाई और रखरखाव के लिए वाशिंग पिट में खड़ी थी। इसी दौरान रेलकर्मियों की नजर कोच संख्या S-5 में फंदे से झूलते युवक पर पड़ी। युवक की उम्र करीब 20 वर्ष बताई जा रही है। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, युवक के गले पर चोट के निशान संदिग्ध हैं, जो हत्या की आशंका को पुख्ता कर रहे हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक का शव कोच संख्या S5 में बर्थ नंबर 57 पर चेन से लटका मिला। जानकारी के अनुसार, ट्रेन के रक्सौल पहुंचने के बाद उसे साफ-सफाई के लिए वाशिंग पिट पर खड़ा किया गया था। जब शुक्रवार को ट्रेन को पुनः दिल्ली रवाना करने की तैयारी की जा रही थी, तभी कोच की जांच के दौरान यह शव बरामद हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही बेतिया के डीएसआरपी (DSRP) ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस का मानना है कि फॉरेंसिक जांच से मौत के समय और कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।इस घटना को लेक रक्सौल जीआरपी थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, "युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। गर्दन पर मिले निशानों और घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी। फिलहाल अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharट्रेनफंदेयुवकशवहत्याआशंकाBihartrainnooseyouthbodymurdersuspicion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





