बिहार

Bihar: जमुने नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद

Sarita
26 Aug 2025 11:38 AM IST
Bihar: जमुने नदी में डूबे युवक का शव 30 घंटे बाद बरामद
x
Bihar :बिहार के गया जिले में रविवार को पैर फिसलने से एक युवक जमुना नदी में डूब गया। 30 घंटे की खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव बरामद किया। मृतक की पहचान परैया प्रखंड के झिकटिया गांव निवासी रितु राज के रूप में हुई है, जो बोरिंग मिस्त्री का काम करता था। सूचना मिलने पर चंदौती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
मृतक का शव मिलने की खबर पर परिजनों और ग्रामीणों ने गया-टिकारी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार दोपहर 12 बजे शव को नदी से बाहर निकाला। घटना से इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
Next Story