
x
Bihar बिहार: टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के झाला पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 4 निवासी 45 वर्षीय सायरा बेगम का शव बुधवार सुबह बांस की झाड़ियों में मिला। खेतों में धान की रोपाई करने गए किसानों ने झाड़ियों में शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।परिवार के अनुसार, सायरा बेगम मंगलवार शाम करीब छह बजे दवा लेने पास के चौक पर गई थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं। चिंतित परिजनों ने उन्हें फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह उनका शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सायरा बेगम के पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सायरा बेगम का परिवार जमीन विवाद में उलझा हुआ था। ऐसे में इस हत्या को ज़मीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटनास्थल से एक धारदार चाकू और एक कीपैड मोबाइल फ़ोन बरामद हुआ है, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है।सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ थाना प्रभारी मोहम्मद इज़हार आलम और सहायक थाना प्रभारी रितेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जाँच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
TagsBiharझाड़ियोंमहिलाशवbusheswomanbodyजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





