
x
Bihar बिहार: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ मंगलवार सुबह एक बगीचे में पेड़ से एक महिला और एक बच्ची का शव लटका हुआ मिला। शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, घटना जिले के बाजपट्टी थाना क्षेत्र की है। स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पटदौरा गाँव स्थित एक बगीचे में आम के पेड़ से एक महिला और एक बच्ची का शव लटका हुआ मिला। मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों के गले दोनों सिरों से एक ही साड़ी से बंधे हुए थे।
सूत्रों ने बताया कि जाँच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को बुलाया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
TagsBiharपेड़महिलाबच्चीशवहड़कंपBihartreewomangirlbodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





