
x
Bihar : खगड़िया जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के डुमरी घाट मोहल्ले में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अधेड़ व्यक्ति का शव उसके ही घर में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। मृतक की पहचान 50 वर्षीय गोपाल कुमार ठाकुर के रूप में हुई है, जो स्थानीय निवासी और स्वर्गीय रामाश्रय ठाकुर के पुत्र बताए जा रहे हैं।
मृतक के परिजनों ने इस घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि गोपाल कुमार ठाकुर की मौत सामान्य नहीं लग रही है। हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से बच रही है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। इस संबंध में एएसपी सह सदर डीएसपी-1 मुकुल कुमार रंजन ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है।
TagsBiharघरअधेड़शवhousemiddle-aged manbodypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





