
x
Bihar बिहार: दीपांशु रविवार की दोपहर से लापता था। सोमवार को उसका शव घर के सामने नहर के पास पुलिया के पास पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
मृतक के ममेरे भाई पवन कुमार ने आरोप लगाया है कि दीपांशु की हत्या कर शव को घर के पास ही करीब 20 से 25 मीटर की दूरी पर पेड़ पर लटका दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीपांशु बचपन से ही अपने नाना के साथ रहता था। इस मामले में सहदेई थानाध्यक्ष सरिता कुमारी ने बताया कि बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं, हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
TagsBiharपेड़लड़केशवहत्याआशंकाBihartreeboybodymurdersuspicion जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





