
x
Bihar : कटिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत अंतर्गत बहरसाल गोविंदपुर गांव में कोसी नदी में हुए एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। नदी में चल रही टीन से बनी छोटी नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। इस हादसे में 49 वर्षीय दादा और उनकी दो वर्षीय पोती की डूबने से मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक अशोक मंडल अपनी दो वर्षीय पोती रचित मंडल के साथ नदी पार कर मक्का के खेत देखने जा रहे थे। खेत नदी के उस पार स्थित था। इसी दौरान कोसी नदी की तेज धारा के कारण नाव संतुलन खो बैठी और पलट गई। नाव पलटते ही दोनों गहरे पानी में समा गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक दोनों नदी में डूब चुके थे। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुटे और खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दादा और पोती दोनों के शव बरामद कर लिए गए।
शव मिलते ही परिजनों का चीत्कार पूरे गांव में गूंज उठा। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। सूचना मिलने के बाद अमदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह हादसा एक बार फिर कोसी नदी में नाव से आवागमन की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। हर वर्ष इस तरह की घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो पाई है।
TagsBiharनावहादसादादीपोतीमौतBiharboataccidentgrandmothergranddaughterdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





