
x
Bihar बिहार: वैशाली के बिदुपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात एक बाइक सवार को गोली मार दी गई। घटना चेचर चौक के पास हुई। दो बाइक सवार अपराधियों ने युवक की गाड़ी को ओवरटेक किया और फिर रोककर उसे गोली मार दी। घायल की पहचान जिले के महनार थाना क्षेत्र के सदाम के पुत्र ईशान (21) के रूप में हुई है। गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को सबसे पहले बिदुपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल ने बताया कि वह पटना कॉलेज से काम खत्म कर घर लौट रहा था। उसका अपने चचेरे भाई से पैसे को लेकर विवाद चल रहा है। चचेरा भाई बार-बार पैसे मांग रहा था। सोमवार को उसने जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित को शक है कि यह हमला उसके चचेरे भाई रियाज ने किया है। वह बिदुपुर थाना क्षेत्र के श्यामपुर दयाल नवीनगर में रहता है और एक मुस्लिम का बेटा है। हालांकि, कुछ लोगों की कानाफूसी में प्रेम प्रसंग के कारण गोली मारे जाने की बात कही जा रही है।
Next Story





