बिहार

Bihar: अनियंत्रित होकर दीवार व बिजली के खंभे से टकराई बाइक...2 दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत

Sarita
15 Jun 2025 11:20 AM IST
Bihar: अनियंत्रित होकर दीवार व बिजली के खंभे से टकराई बाइक...2 दोस्तों की मौके पर दर्दनाक मौत
x
Bihar बिहार: बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में शनिवार को सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतकों के परिजन बदहवास हैं।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दो युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान बेलवाडीह गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर एक घर की चहारदीवारी और बिजली के खंभे से टकरा गई। इस हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान कोटवा थाना क्षेत्र के मधुआहा गांव निवासी पारस भगत के पुत्र विपिन कुमार (18) और कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी दिनेश पटेल के पुत्र कुंदन कुमार (17) के रूप में हुई है। दोनों युवक इलेक्ट्रीशियन का काम करते थे और दोस्त थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। हर कोई रो रहा है और गमगीन है।
Next Story