
x
Bihar : पटना में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर दो बाइक सवार अपराधियों ने तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में घायल महिला को ट्रामा सेंटर मोकामा में भर्ती कराया गया। फिलहाल उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि ब्यूटी पार्लर संचालिका पार्लर बंद कर घर जा रही थी, उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने महिला को रोककर उसपर तेजाब से हमला कर दिया। घटना बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत स्टेशन रोड की है। महिला की पहचान सुषमा गुप्ता के तौर पर हुई है।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी महिला ने बताया कि बाइक सवार अपराधियों ने पहले ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता से बेगूसराय जाने का रास्ता पूछा। इसके साथ ही महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उस महिला ने बताया कि अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता पर कुछ फेंका, जिसके बाद वह चिल्लाने लगी। उसने बताया कि महिला पर अपराधियों ने क्या फेंका वह नही जानती है। वहीं ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता के पति उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उसे कॉल आया कि उसकी पत्नी पर किसी ने एसिड फेंक दिया है यह सुनते ही वह भागे-भागे अस्पताल पहुंचे। सुषमा गुप्ता के पति उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि उनकी पत्नी का इलाज चल रहा है। किस कारण से महिला के ऊपर तेजाब फेंका गया है, इस बात की जानकारी उनको नहीं है।
घटना के संबंध में मोकामा थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि तीन महिलाएं एक साथ जा रही थी। उसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका सुषमा गुप्ता पर एसिड फेंका है। सुषमा गुप्ता वहीं नाले में गिर गई, जिस कारण वह जख्मी कम हुई है। इस संबंध में डॉक्टर का कहना है कि बैटरी में डालने वाला एसिड महिला पर फेंका गया है। ठंड के मौसम में ज्यादा कपड़ा पहने होने के कारण नुकसान कम हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsBiharब्यूटी पार्लरसंचालिकातेजाब Biharbeauty parlorowneracid जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





