
x
Bihar बिहार: मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के रामराजी रोड मोहल्ले में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक ऑटो चालक का शव उसके कमरे में फंदे से लटकता मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय हरेंद्र तिवारी के रूप में हुई है. घटना के वक्त घर में कोई नहीं था. जब उसकी पत्नी चंदा देवी बच्चों के साथ बाजार से लौटी तो उसने अपने पति को फंदे से लटकता देखा और तुरंत उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, डीएसपी टाउन सीमा देवी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी|
पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है. मृतक की पत्नी ने बताया कि घर में किसी से कोई विवाद नहीं था और वह यह नहीं समझ पा रही है कि उसके पति ने ऐसा कदम क्यों उठाया. पूरे परिवार में मातम का माहौल है. डीएसपी टाउन सीमा देवी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि हो सकेगी. शव को कब्जे में लेकर एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।
Next Story





