बिहार

Bihar: खड़े ट्रक से ऑटो टकराया, 3 छात्रों की मौत, 3 घायल

Sarita
31 July 2025 9:12 AM IST
Bihar: खड़े ट्रक से ऑटो टकराया, 3 छात्रों की मौत, 3 घायल
x
Bihar बिहार: बिहार के जमुई जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन इंजीनियरिंग छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में तीन छात्र गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची और घायल छात्रों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।जानकारी के अनुसार, हलसी लखीसराय जमुई की सीमा पर नवीनगर हनुमान मंदिर के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान लखीसराय की ओर से तेज गति से आ रहे एक ऑटो ने ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। ऑटो में 6 लोग सवार थे।
सभी इंजीनियरिंग के छात्र थे। वे लखीसराय से शिवसोना इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।इस दौरान ऑटो चालक किसी तरह बच गया और वह ऑटो लेकर भागने में सफल रहा। इधर, स्थानीय लोगों की मदद से घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन में तेतरहाट थाना और जमुई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल तीनों छात्रों को इलाज के लिए लखीसराय के सदर अस्पताल भेजा गया। साथ ही पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सड़क हादसे में मरने वाले इंजीनियरिंग छात्रों की पहचान नालंदा जिले के साहिल कुमार, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के सरायकांत पुर गांव निवासी पंकज राय और समस्तीपुर जिले के खरिहारी गांव निवासी सरोज कुमार के रूप में हुई है। जबकि तीन घायलों को इलाज के लिए लखीसराय अस्पताल भेजा गया है। घायलों की पहचान अजीत कुमार यादव, रोशन कुमार और अंकित कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। सभी घायल छात्र सीवान जिले के रहने वाले हैं।
Next Story