
x
Bihar बिहार: बिहार में भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को वज्रपात से एक महिला और उसकी भतीजी की झुलसकर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शनिवार की शाम टिकलूगंज गांव के पास तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में एक महिला और उसकी भतीजी की झुलसकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान पूजा देवी (37) और उसकी भतीजी रानी कुमारी (12) के रूप में हुई है। दोनों खेत में काम करने के बाद अपने घर टिकलूगंज लौट रही थीं, तभी यह घटना घटी। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharआकाशीय बिजलीचाची-भतीजीमौतBiharlightningaunt and niecedeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





