
x
Bihar बिहार: बिहार के मोतिहारी जिले से एकतरफा प्यार की दर्दनाक कहानी सामने आई है, जहां एक युवक ने प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर एक युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस मामले में पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद आरोपी युवक ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी. प्रेम प्रस्ताव ठुकराने से था नाराज. एकतरफा प्यार में की हत्या जानकारी के मुताबिक मामला मोतिहारी के रामगढ़वा थाना क्षेत्र का है|
मृतका की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि कृष्णा सुगौली थाना क्षेत्र के श्रीखंडी गांव का कृष्णा का अंजलि के परिवार से पारिवारिक संबंध था और वह उससे एकतरफा प्यार करता था|
अंजलि ने जब उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया तो वह गुस्से में आ गया और उसकी हत्या की योजना बना ली. आरोपी ने कोर्ट में किया सरेंडर 17 मार्च की शाम जब अंजलि बाजार से घर लौट रही थी, तभी पहले से घात लगाए बैठे कृष्णा ने उस पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गई. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी कृष्ण कुमार ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। रामगढ़वा थाना प्रभारी अमरजीत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द ही रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।
TagsBiharप्रेमप्रस्तावठुकराएयुवकयुवतीहत्या Biharloveproposalrejectedboygirlmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





