बिहार

Bihar: शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़

Sarita
31 Jan 2026 9:12 AM IST
Bihar: शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़
x
Bihar बिहार : बिहार के जमुई जिले में शराब तस्करी के एक संगठित महिला गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड के धनबाद से चलने वाली धनबाद-पटना एक्सप्रेस ट्रेन के जरिए पिछले एक साल से शराब की सप्लाई कर रहे इस हाईटेक गिरोह की एक सदस्य को जीआरपी ने धर दबोचा। यह कार्रवाई पटना-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस के जमुई स्टेशन पहुंचते ही हुई।GRP थाना प्रभारी मनोज देव के नेतृत्व में महिला और पुरुष जवानों की टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के प्रवेश निकास पर सिविल ड्रेस में तैनाती की। ट्रेन रुकते ही शराब से भरा बैग लिए उतर रही महिला को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उसकी साथी मौके से फरार हो गईं। गिरफ्तार आरोपी रूपा कुमारी (पति: ओमप्रकाश कुमार, निवासी: धनबाद, झारखंड) ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।
रूपा ने बताया कि गिरोह में आधा दर्जन से ज्यादा महिलाएं-युवतियां सक्रिय हैं। कमान संभाल रही धनबाद की खुशबू देवी उसकी रिश्ते में 'बुआ' है। महिला होने का फायदा उठाकर झारखंड-प. बंगाल से शराब लाकर जमुई, झाझा, गिद्धौर, चकाई और मंझवे जैसे इलाकों में बेचा जाता था। हर खेप पर 2-5 हजार रुपये कमीशन मिलता था। रिसीवर स्थानीय तस्कर पुलिस देखकर बाइक छोड़ भागे,फरार तस्करों को पकड़ने के लिए छापेमारी तेज हो गई है।
Next Story