
x
Bihar बिहार: बिहार के समस्तीपुर में कल शाम एक महिला समेत चार लोगों पर तेजाब से हमला किया गया. बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष ने किसी पुराने मामले को लेकर पीड़ित परिवार को निशाना बनाया है. मामला समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव का है. पुरानी रंजिश के चलते हमले का आरोप जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम एक महिला घर के बाहर शौच के लिए गई थी. तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला के साथ बदसलूकी शुरू कर दी. महिला ने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने उस पर तेजाब से हमला कर दिया|
महिला की चीख पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्यों पर तेजाब फेंक दिया गया, जिससे वे झुलस गए. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पीड़िता बबीता देवी ने बताया कि गांव के ही मोतीलाल राय के बेटे चंदन, मुन्ना कुमार और धर्मेंद्र का चाल-चलन ठीक नहीं है. कुछ वर्ष पूर्व भी वह गलत नीयत से उनके घर में घुसा था, जिसको लेकर सरायरंजन थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला अभी भी न्यायालय में चल रहा है। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार उन पर मामले को सुलझाने का दबाव बना रहे हैं।
TagsBiharरंजिशमहिला4 तेजाबहमला Biharrivalrywoman4 acidattackजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





